Future Continuous Tense
Future Continuous Tense (Hindi से English बनाने के Rules और Examples)
अब तक, हमने सीखा है – Present Continuous Tense में कार्य वर्तमान में भी जारी रहा है और Past Continuous tense में कार्य भूतकाल में जारी रहा था। हम भविष्य में जारी रहने वाले कार्य को व्यक्त करने के लिए Future Continuous Tense का उपयोग करते हैं।
So far we have learned – we have learned – Work in Present Continuous tense has continued in the present and work in Past Continuous tense had been continued in the past. We use Future Continuous Tense to express the work that will continue in the future.
Future Continuous Tense की हिन्दी में पहचान: वाक्य के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रही होगी’, ‘रहे होंगे’ का प्रयोग होता है। भविश्य निरंतर काल का उपयोग किसी गतिविधि या घटना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो भविष्य में किसी विशेष समय या विशिष्ट अवधि में जारी रहेगा। यह टेन्स इस भावना को व्यक्त करता है कि भविष्य में कुछ काम सामान्य तरीके से जारी रहेंगे।
सकारात्मक वाक्य – सहायक क्रिया ‘Will/Shall’ + ‘Be’ का प्रयोग होता है और ‘Ing’ को वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ लगाते हैं।
Future Continuous Tense is used to express an activity or event that will continue at a particular time or in a specific period in the future. This tense expresses the feeling that some work will continue in the normal way in the future.
Positive sentence – Helping verb ‘Will /Shall’ + ‘be’ is used and ‘Ing’ is added with first form of the Verb.
Note Future Continuous Tense के साथ हम सामान्य रूप से भविष्य के समय (अगले सप्ताह, अगले रविवार इत्यादि) का उल्लेख करते हैं।
With Future Continuous Tense we normally mention the future time (next week, next Sunday, etc.)
Rule of Future Continuous Tense – Positive
Type of Sentence | Rule |
Positive / Affirmative | Subject + Will/Shall + Be + Verb (Ist form) + Ing + Object + (.) |
Look at the examples:
चौकीदार रात को सो रहा होगा। | Gatekeeper will be sleeping at night. |
वह हंस रही होगी। | She will be laughing. |
बच्चा रो रहा होगा। | The baby will be crying. |
आपकी बहन अपनी माँ को देखकर खुशी से झूम रही होगी। | Your sister will be jumping with joy on seeing her mother. |
मैं इस समय कल सो रहा होऊँगा। | I will be sleeping at this time tomorrow. |
वह खेत में एक ट्रैक्टर चला रही होगी। | She will be driving a tractor in the field. |
वह सोनू निगम के साथ एक कोरस गीत गा रही होगी। | She will be singing a chorus song with Sonu Nigam. |
बिल्ली एक चूहे के पीछे दौड़ रही होगी। | The cat will be running after a mouse. |
मैं शाम को शतरंज खेल रहा होऊंगा। | I will be playing chess in the evening. |
वह अपने दोनों हाथ हिला रही होगी। | She will be waving her both hands. |
मैं उसकी शिकायतें सुन रहा होऊँगा। | I will be listening to her grievances. |
Future Continuous Tense Negative
Future Continuous Tense Negative की हिन्दी में पहचान: वाक्य के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रही होगी’, ‘रहे होंगे’ का प्रयोग होता है तथा वाक्य के बीच में ‘नही’ का प्रयोग आवश्यक है । भविश्य निरंतर काल का उपयोग किसी गतिविधि या घटना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो भविष्य में किसी विशेष समय या विशिष्ट अवधि में जारी रहेगा। यह टेन्स इस भावना को व्यक्त करता है कि भविष्य में कुछ काम सामान्य तरीके से जारी रहेंगे।
नकारात्मक वाक्य – ‘Not’ को ‘Will/Shall’ और ‘Be’ के बीच में लगाते हैं और ‘Ing’ को वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ लगाते हैं।
Future Continuous Tense is used to express an activity or event that will continue at a particular time or in a specific period in the future. This tense expresses the feeling that some work will continue in the normal way in the future.
Negative sentence – ‘Not’ is added between ‘Will/Shall’ and ‘Be’ and ‘Ing’ is added with first form of the Verb.
Rule of Future Continuous Tens – Negative
Type of Sentence | Rule |
Negative | Subject + Will/Shall + Not + Be + Verb (Ist form) + Ing + Object + (.) |
Look at these sentences:
मैं इस समय कल अध्ययन नहीं कर रहा हूँगा। | I shall not be studying at this time tomorrow. |
वह काव्या को एक डांस क्लास में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं कर रही होगी। | She will not be forcing Kavya to join a dance class. |
वेदिका समय समय पर नेहा से नही मिल रही होगी। | Vedika will not be meeting Neha off and on. |
वह रेल के सफर में सो नही रही होगी। | She will not be sleeping on the train journey. |
वह अपने भाई से बात नहीं कर रही होगी। | She will not be talking to her brother. |
प्रबंधन उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रहा होगा। | The management will not be accepting their demands. |
वे पार्टी में ड्रिंक्स नहीं ले रहे होंगे। | They will not be having drinks at the party. |
दर्शक कलाकारों के मूड को खराब नहीं कर रहे होंगे। | The audience will not be spoiling the mood of the artists. |
वह अपने दोस्तों से कोई एहसान नहीं मांग रही होगी। | She will not be asking any favour from her friends. |
Future Continuous Tense -Interrogative And Interrogative-Negative
Future Continuous Tense -Interrogative And Interrogative-Negative की हिन्दी में पहचान: वाक्यों के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रही होगी’, ‘रहे होंगे’ का प्रयोग होता है। प्रश्नात्मक वाक्य के आरंभ में ‘क्या’ का प्रयोग आवश्यक है और प्रश्नात्मक-नकारात्मक वाक्य में शुरू में ‘क्या’ के साथ वाक्य में ‘नही’ का प्रयोग भी आवश्यक है। भविश्य निरंतर काल का उपयोग किसी गतिविधि या घटना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो भविष्य में किसी विशेष समय या विशिष्ट अवधि में जारी रहेगा। यह टेन्स इस भावना को व्यक्त करता है कि भविष्य में कुछ काम सामान्य तरीके से जारी रहेंगे।
प्रश्नात्मक वाक्य – ‘Will/Shall’ से वाक्य का आरम्भ होता है। प्रश्नात्मक वाक्य – प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य – ‘Will/Shall’ वाक्य के शुरु में आता है। ‘Not’ को ‘Will/Shall’ और ‘Be’ के बीच में लगाते हैं। दोनो प्रकार के वाक्यों के में और ‘Ing’ को वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ लगाते हैं और वाक्यों के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?)लगाते हैं।
Future Continuous Tense is used to express an activity or event that will continue at a particular time or in a specific period in the future. This tense expresses the feeling that some work will continue in the normal way in the future.
Interrogative sentence – The sentence starts with ‘Will/Shall’. Interrogative & Negative sentence – The sentence starts with ‘Will/Shall’, ‘Not’ is added between ‘Will/Shall’ and ‘Be’. In both the sentences, ‘Ing’ is added with the first form of the Verb and Question Mark (?) is affixed at the end of the sentence in place of Full Stop (.).
Rules of Future Continuous Tense -Interrogative And Interrogative-Negative
Type of Sentence | Rule |
Interrogative | Will/Shall + Subject + Be + Verb (Ist form) + Ing + Object + (?) |
Interrogative-Negative | Will/Shall + Subject + Not + Be + Verb (Ist form) + Ing + Object + (?) |
Look at these sentences:
क्या मैं समय समय पर आपको वह करने की याद दिलाता रहूँगा? | Shall I be reminding you to do that job off and on? |
क्या सैंकड़ो भिखारी आजकल भी सड़क के किनारे सो रहे होंगे? | Will hundreds of beggars be sleeping at the roadside, nowadays also? |
क्या तुम्हारा पालतू कुत्ता रात में भौंक रहा होगा? | Will your pet dog be barking at night? |
क्या बच्चे अपने स्कूल के मध्यावकाश में आपस में लड़ कर रहे होंगे? | Will the children be fighting with each other during their school recess? |
क्या आप शाम को अपनी पत्नी को पढ़ा रहे होंगे? | Will you be teaching your wife in the evening? |
क्या आपका भाई आपके लिए खाना बना रहा होगा? | Will your brother be cooking for you? |
क्या वह अपनी मां से कुछ राज छिपा रही होगी? | Will she be hiding some secrets from her mother? |
क्या वे बोनस में बढ़ोतरी की मांग नहीं करेंगे? | Won’t they be demanding for a hike in bonus? |
क्या हम अगले शुक्रवार को शारजाह में एक क्रिकेट मैच देख रहे होंगे? | Shall we be watching a cricket match in Sharjah next Friday? |
क्या हाथी अपनी सूंड की ताकत का प्रदर्शन करेगा? | Will the elephant be displaying the strength of its trunk? |
क्या वह घोड़ा लंगड़ा कर नहीं चल रहा होगा? | Will that horse not be limping? |
क्या बढ़ई लकड़ी के चौखट को नहीं छील रहा होगा? | Will the carpenter not be peeling the wooden door frame? |
क्या वे दिन में केवल चार घंटे काम नहीं कर रहे होंगे? | Will they not be working only for four hours a day? |